नवगछिया- बिहार के तीन जिले की सीमा पर अवस्थित नवगछिया के ढोलबज्जा बाजार में आये दिन घंटों भीषण जाम लगा रहता है। रक्षाबंधन की देर संध्या खरीदारी करने वालों को जाम के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ढोलबज्जा बाजार के शहीद भगत सिंह चौक से लेकर नेताजी सुभाष चौक और भगवानपुर बस स्टैंड पंचायत भवन तक कई घंटे जाम लगा रहा। जाम की सूचना पर पहुंची ढोलबज्जा पुलिस काफी मशक्कत कर जाम को हटवाने का प्रयास करते दिखे।

मालूम हो कि ढोलबज्जा बाजार की सड़कों पर अतिक्रमण के कारण जाम लगता रहता है। ढोलबज्जा के सरपंच सुशांत कुमार ने नवगछिया सीओ, एसडीओ और भागलपुर के डीएम को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर आवेदन भी दिया है

लेकिन अभी तक पदाधिकारियों की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं हुई है। ढोलबज्जा सरपंच सुशांत कुमार ने कहा कि आये दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इसके स्थायी समाधान के लिए पुनः पदाधिकारियों से मिलेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *