नवगछिया। रंगरा चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में नौका रेस और तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सात टीमों ने भाग लिया। जिसमें विजेता दिलीप मंडल रहे, जो तीन साल से लगातार प्रथम स्थान पर आ रहे हैं। उन्हें गोल्डन कुमार वार्ड पार्षद 06 रंगरा ने ट्रॉफी प्रदान की।

द्वितीय विजेता घुटर मंडल हुए जिसे कमलेश्वरी मंडल ने ट्रॉफी दी। तृतीय विजेता बोधी मंडल रहे जिसे गजेन्द्र मंडल और नवल किशोर मंडल ने दीवार घड़ी दिया गया। वहीं तैराकी में प्रथम स्थान पर कुल 15 प्रतियोगी में मोनू कुमार मंडल प्रथम रहे।

जिसे इनाम में 500 रुपये सुनील चटर्जी के द्वारा दिया गया। इस मौके पर राज कुमार रंजन, जाप प्रखंड अध्यक्ष प्रीतम जयसवाल, कार्यकर्ता रंटी मंडल, जटेश्वर मंडल, नवलकिशोर मंडल बुचकन मंडल और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *