नारायणपुर । प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ आजादी की गौरव यात्रा निकाली गई। यात्रा शुरू करने के पूर्व रायपुर के स्वतंत्रता सेनानी स्व. दरोगी शर्मा की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 92
यात्रा रायपुर से शुरू होकर नारायणपुर गांव, मधुरापुर बाजार होते हुए बापू द्वार चौक पर संपन्न हुआ। मौके पर जिला कांग्रेस महासचिव सत्यम प्रियदर्शी, अयूब अली, अरविंद शर्मा, मासूम रशीद, बदरुल हक, श्यामसुंदर शर्मा, धीरज शर्मा, इकबाल अली, कासीम, भोगी शर्मा, छेदी सिंह आदि मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
