नारायणपुर । प्रखंड के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। यज्ञ स्थल से 501 कुमारी कन्या व महिलाओं ने शोभायात्रा को कथावाचिका उज्जैनवासी वर्षा नागर के नेतृत्व में निकली जो नारायणपुर, मधुरापुर बाजार होते बलहा घाट में जलभर कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंची।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 92
आयोजन समिति सदस्य प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव ने बताया कि कथा का समापन बीस अगस्त को होना है। कथा मंच का उद्घाटन पूर्व उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन व बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेन्द्र ने फीता काट कर किया। मौके पर रणविजय यादव, शशिभूषण यादव, अशोक कुमार यादव, दिनेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
