नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने कदवा पुलिस की सहायता से पीछा कर शराब से भरी गाड़ी को गोड्डा निवासी शराब तस्कर चन्दन कुमार बगडाना को गिरफ्तार किया। नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि सूचना मिली थी कि पीले रंग की गाड़ी में भारी मात्रा में शराब लेकर तस्कर मधेपुरा जा रहा है।
इसके बाद दारोगा राजेश रंजन, चन्दन कुमार ने तेतरी जीरोमाइल के पास उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन गाड़ी चला रहे तस्कर ने पुलिस को देखते ही गाड़ी भगाना शुरू किया।
पुलिस द्वारा पीछा किये जाने पर तस्कर द्वारा रास्ते में कई वाहनों को ओवरटेक करते हुए भागना शुरू किया लेकिन ढोलबज्जा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने घेरकर तस्कर की गाड़ी को रोका और शराब के साथ तस्कर को गिरप्तार किया। बरामद शराब 18 कार्टन में व्हिस्की की 166 लीटर था।


