नारायणपुर। प्रखंड के पहाड़पुर में महिला की हत्या कर गायब करने के मामले में महिला को भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर नवगछिया से जिंदा बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि दो माह पूर्व महिला के पिता ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया था कि मेरी बेटी की हत्या कर गायब कर दिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि उस क्षेत्र के एक अपराधी का हथियार महिला के आंगन से भवानीपुर पुलिस ने बरामद किया था। मयाके वाले व अपराधी की मिलीभगत से इस तरह का षड्यंत्र रचकर कर ससुराल वालों को फंसाने की साजिश की गयी थी। भवानीपुर पुलिस ने बताया कि इस घटना में विनोद शर्मा सहित दो को जेल भी भेजा जा चुका है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
