नवगछिया : तेतरी 14 नंबर सड़क पर जमुनियां इमली गाछ के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर भागलपुर के बरारी निवासी सत्तू कंपनी के एजेंट से एक लाख 30 हजार रुपये की नगदी लूट लिया है. पीड़ित कर्मचारी भागलपुर के बरारी निवासी चंद्रशेखर मंडल है.

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने मामले की सूचना परवत्ता पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की और पीड़ित से घटना के संदर्भ में जानकारी ली. पीड़ित ने बताया कि वह गुलाब सत्तू नाम की कंपनी में कार्यरत है. 15 अगस्त के दिन वह महेशखूंट से लेकर खरीक बाजार तक के खुदरा विक्रेताओं से वसूली के काम पर था. खरीदने रकम वसूली करने के बाद हुआ है 14 नंबर सड़क पर एक ऑटो पकड़ कर भागलपुर जा रहा था.

जमुनियां गांव के पास ऑटो को दो बाइक पर सवार कुल छः अपराधियों ने ओवरटेक कर रोक दिया और हथियार के बल पर रकम से भरा उसका बैग छीन कर तेतरी की ओर भाग गए. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. जल्द ही गिरफ्तार कर किया जाएगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *