बिहपुर । बिहपुर पुलिस ने मंगलवार की रात बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में नवगछिया के कदवा में छापेमारी कर हरिओ की महिला सिंपल देवी की हत्या मामले में फरार नामजद आरोपी को दबोच लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी मृतक महिला का ससुर रामदेव प्रसाद साह को बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत कराने भेजा गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस मामले में मृतका के भाई विशाल कुमार ने हत्या का केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने पति शशिनाथ गुप्ता, ससुर रामदेव प्रसाद साह, सास शनिचरी देवी, अमरनाथ गुप्ता, कोमल देवी, डेजी देवी को नामजद आरोपी बनाया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
