नवगछिया । आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित यह देश है मेरा समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन पटना स्थित बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में नवगछिया शाखा की तरफ से बाल भारती विद्यालय की छात्राओं का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।

बालभारती की टीम ने पहला स्थान प्राप्त हुआ। टीम के साथ भागलपुर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष विनोद केजरीवाल, प्रशासक डीपी सिंह, नृत्य प्रशिक्षक निवास मोदी खेल शिक्षक विकास पांडे, मारवाड़ी महिला जागृति शाखाध्यक्ष सपना शर्मा, शिक्षिका अंजली सिंह और सोनल केडिया उपस्थित थे।

बच्चों की सफलता पर नगर शाखा अध्यक्ष दिनेश सर्राफ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, डॉ. बीएल चौधरी प्रभारी सचिव अभय मुनका, कोषाध्यक्ष अशोक गोपालका, बालकृष्ण पंसारी सदस्य प्रवीण केजरीवाल, कमलेश अग्रवाल के अलावे विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह और मुरारी लाल पंसारी ने उन्हें बधाई दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *