नवगछिया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को नवगछिया में प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत में बताया कि भाजपा अब कभी भी नीतीश कुमार से राजनीतिक रिश्ता नहीं बनायेगी। उन्होंने नवगछिया, बांका व भागलपुर के तीन दिनों के प्रवास कार्यक्रम की समाप्ति के बाद बताया कि भाजपा ने नीतीश कुमार को राजद के जंगलराज से मुक्ति दिलाने हेतु सीएम बनाया।

लेकिन नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान कर राजद के साथ मिल कर बिहार में पुन: सीएम पद पर कब्जा जमाया। उन्होंने कहा कि बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिख रहा है। लोकसभा चुनाव में बिहार में भाजपा 35 लोकसभा सीटें पर जीत कर नरेन्द्र मोदी को पीएम पद पर तीसरी बार ताजपोशी करेगी।

इस बार का लोकसभा चुनाव भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी का संसद होगा। मौके पर पूर्व सांसद अनिल यादव, विधायक द्वय ई. कुमार शैलेन्द्र, पवन यादव, नवगछिया जिला अध्यक्ष विनोद मंडल, भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडे आदि मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *