नवगछिया । नवगछिया में गंगा नदी के बाढ़ का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार के अहले सुबह कटरिया रेलवे स्टेशन से सैदपुर, गोपालपुर सहित दो प्रखंडों को जोड़ने वाली कटोरिया-तिनटंगा सड़क रंगरा गांव के पास सलूइस गेट के नजदीक पानी के दबाव के कारण धंस गया और पानी के बहाव में  लगभग 20 मीटर कट गया।

14 नंबर सड़क हवा में झूलने लगी। सड़क कटने के बाद पानी तेजी से विषहरिया  धार होकर नवगछिया की बहने लगा। सड़क कटने के बाद रंगरा गांव सहित पूरे अनुमंडल में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है । घटना मंगलवार की रात 2.45 बजे की है। सड़क कटने की सूचना  पर  रात्रि में ही गांव के मुखिया नवीन कुमार उर्फ पिंटू के नेतृत्व में लगभग एक हजार  ग्रामीणों ने बालू मिट्टी भरी बोरी, बोल्डर देकर पानी को बांधने का प्रयास किया।

ग्रामीण पानी के बहाव को बंद करने में लगे हुए हैं पानी जहां से बह रहा है  उसमें लगातार बोल्डर बालू भरी बोरी बांस, मिट्टी डाली जा रही है। घटना की सूचना  एसडीओ उत्तम कुमार को दी गई। उन्होंने बताया कि कार्यपालक अभियंता को घटनास्थल पर जाकर बचाव कार्य शुरू करने को कहा गया है।

सड़क के कटने से पूरे अनुमंडल पर बाढ़ का खतरा: सड़क कटने से पूरे अनुमण्डल में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जहां धसान हुआ  उसके बगल में सलुइस गेट है जिससे पूरे अनुमंडल का पानी का निकासी  होता है। अगर पानी का बहाव नहीं रुका तो  पानी रंगरा,  मुरली, चंद्रखडा,  भवानीपुर होते हुए बाजार समिति तक चली जाएगी और  एनएच 31 को प्रभावित करेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *