नवगछिया। थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में चपाकल की पानी बहाने को लेकर परिवार के लोगों के बीच जम कर मारपीट हो गई। मारपीट में अबोध मंडल की पत्नी उजाला देवी, पुत्री साही कुमारी, सदानंद मंडल के बेटे अजित कुमार व नित्यानंद मंडल की पत्नी सरोजनी देवी घायल हो गई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 85
मारपीट में हुये चारों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि
अबोध मंडल के चपाकल से पानी सरोजनी देवी की बाड़ी में बह रहा था, जिससे उसकी जलावन भींग रहा था। इसी बात की कहासुनी के दौरान तीनों परिवारों के बीच नोकझोंक के साथ मारपीट हो गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
