नवगछिया : नगर परिषद चुनाव का बिगुल बजते अपराधी अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए क्षेत्र में घूम रहे है। रविवार को राजेंद्र कॉलोनी में हथियारबंद अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उससे पहले पुलिस तीन अपराधी पुलिस के हाथ लग गए।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 199
सूत्रों के अनुसार राजेंद्र कॉलोनी में अपराधी जिसे अपना निशाना बनाने आए थे। उसे घटना की जानकारी मिल गई थी। अपराधी जैसे ही उस व्यक्ति को अपना निशाना बनाते उसने एक अपराधी को धर दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को दबोचने के साथ तीन हथियार भी बरामद किया। एसपी सुशांत सरोज ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
