नारायणपुर : प्रखंड की जयपुर चुहर पूरब पंचायत के वार्ड 6 बलाहा गांव में शनिवार देर रात्रि शॉट सर्किट से उठी चिंगारी से खपरैल का घर, चदरे का भूसखार समेत अन्य समान जलकर राख हो गया। अंदर बंधी एक गाय की जलकर मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई है।
Total Downloads: 312
आग की लपटें देख आसपास के ग्रामीणों ने घंटों प्रयास से आग पर काबू पाया। समाजसेवी अमरेंद्र कुमार उर्फ बाबुसाहब ने घटना को लेकर पशु चिकित्सा पदाधिकारी, आपदा पदाधिकारी व भवानीपुर पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित पशुपालक चन्द्रप्रकाश को मुआवजा देने की मांग की है।
घटना की जानकारी मिलते ही नारायणपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी निलांम्बर झा, पशु चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मी, भवानीपुर पुलिस के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच। पीड़ित पशुपालक ने बताया की आग लगने से घर भूसखार भूसा, लकड़ी गाय समेत • करीब तीन लाख का आर्थिक नुकसान हुआ है। मामले को लेकर आपदा पदाधिकारी सह सीओ अजय कुमार सरकार ने बताया की आपदा विभाग में आवेदन देने पर जांचोपरांत सरकारी सहायता राशि दिया जाएगा।

