नारायणपुर : प्रखंड के बलहा गांव समीप एनएच-31 पर लगभग शनिवार को नारायणपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को टैंकर ने कुचल दिया। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर फरार हो गया।

नगरपारा पूरब पंचायत के भ्रमरपुर निवासी अंकित कुमार (20 वर्ष) पिता स्व. ज्योतिष सिंह और नन्हकार जयरामपुर निवासी रोमी चौधरी उर्फ कुणाल राज पिता पंकज चौधरी प्रखंड मुख्यालय से शनिवार की दोपहर आवासीय और आय प्रमाण पत्र बनवाकर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान बलहा गांव के समीप पीछे से आ रहे टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अंकित की मौके पर मौत हो गई। वह टोटो चलाकर परिवार की देखभाल करता था।

सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा गया।

सीओ अजय सरकार व बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि भगवान पेट्रोल पंप से इंदिरा चौक तक एनएच-31 डेंजर जोन बन गया है। सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतक के परिजन को उचित मुआवजा दिया जाएगा। प्रखंड में दस दिन के अंदर एनएच 31 पर यह दूसरा हादसा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *