नवगछिया । इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में विजयादशमी के दिन युवक अभिषेक यादव की हत्या के मामले में हिरासत में लिए मुख्य आरोपी अंकित ठाकुर के देर रात मायागंज अस्पताल से हथकड़ी छुडाकर भागने के मामले में अस्पताल में नियुक्त के चौकीदार और होमगार्ड के ऊपर कार्रवाई से पहले नवगछिया एसपी ने एसडीपीओ को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
Total Downloads: 90
अंकित ठाकुर को स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से पिटाई कर दी थी। जिसके बाद वह गंभीर अवस्था में इस्माईलपुर पुलिस ने उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर वह इलाज रत था। शनिवार देर रात में हाथ से हथकड़ी सरकाकर भाग गया। लेकिन इस्माईलपुर पुलिस ने उसे उसके घर से ही फिर से गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि आरोपी भागने में कामयाब हो गया था, लेकिन उसे भागलपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन हथकड़ी को सरकाकर कर भागने के मामले की जांच की जा रही है। यहां पर इस्माईलपुर थाना में पदस्थापित चौकीदार जुगल पासवान और होमगार्ड जवान कैलाश शर्मा को कैदी की देखरेख के लिए नियुक्त किया गया था।

