भागलपुर में तीन बच्चो की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है की अवैध संबंध के चक्कर में महिला ने वारदात को अंजाम दिया। पूरा मामला जिले के एकचारी थाना क्षेत्र के छोटी चटिया गांव का हैं। मृतक की पहचान शंभू मंडल के रूप में हुई है।

आरोपी पत्नी पुतुल देवी ने अपने प्रेमी सोनेलाल मंडल के साथ मिलकर बीते मंगलवार की देर रात हत्या की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद बुधवार की सुबह एकचारी थाने की पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा आरोपी और प्रेमी सोनेलाल मंडल फरार है। पुलिस की माने तो पत्नी ने अपने आरोप को स्वीकार कर लिया है।

घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण।
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण।

पिछले 10 साल से चल रहा था प्रेम संबंध

एकचारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुतुल देवी का संबंध अपने प्रेमी सोनेलाल मंडल से पिछले 10 साल से चल रहा था, जिसकी जानकारी मृतक शंभू मंडल को थी। इसको लेकर गांव में पंचायती भी हुई थी, लेकिन अपने प्रेमी के प्रेम में पड़ी तीन बच्चों की मां पुतुल देवी ने पति को ही ठिकाने लगा दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों ने मिलकर बड़े ही निर्मम तरीके से घटना को अंजाम दिया है। दोनों ने पहले गले में रस्सी बांध दिया, फिर पति के चेहरे पर लगातार वार किए, जिससे मृतक का चेहरा बुरी तरह से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि पत्नी पुतुल देवी को हमने गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में उसके प्रेमी के साथ कौन-कौन शामल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *