करवा चौथ पर्व को पति और पत्नी के अटूट प्रेम के रूप में मनाया जाता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। मगर बिहार के भागलपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने करवा चौथ के दिन अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से शादी करवा दी। जिस दिन पत्नी को अपने हमसफर के लिए व्रत रखना था, उसी दिन पति ने अपने इश्क की कुर्बानी दे दी और बीवी की शादी उसके आशिक से करवा दी। पति-पत्नी की 10 साल पहले शादी हुई थी और दोनों के चार बच्चे भी हुए।
Total Downloads: 92
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना इलाके का है। यहां के एक गांव में रहने वाले श्रवण कुमार नाम के शख्स की शादी 10 साल पहले बांका जिले की रहने वाली पूजा नाम की युवती से हुआ था। ससुराल आने के बाद पूजा की गांव में रहने वाले छोटू नाम के शख्स से मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे एक-दूसरे को दिल दे बैठे।
इस बीच श्रवण और पूजा के चार बच्चे हुए। मगर पूजा छिपकर अपने आशिक छोटू से मिला करती थी। बताया जा रहा है कि करवा चौथ से पहले पूजा ने अपने पति को अपने प्रेम प्रसंग के बारे में बताया। उसने कहा कि वह छोटू से शादी करना चाहती है। एक बार तो यह सुनकर श्रवण के पैरों तले जमीन खिसक गई। मगर उसने अपने प्यार की कुर्बानी दी और करवा चौथ के दिन ही पूजा की शादी उसके प्रेमी करवाने का फैसला लिया।

करवा चौथ पर बिहार के बाजार हुए गुलजार, ग्राहकों की उमड़ी भीड़
श्रवण ने गांव की पंचायत में इसकी जानकारी दी। फिर सरपंच और मुखिया समेत अन्य गांव वालों के सामने अपनी पत्नी पूजा की शादी उसके प्रेमी छोटू से करवा दी गई। पूजा के चारों बच्चे अब अपने पिता श्रवण के पास रहेंगे। इसकी स्टांप पेपर पर लिखा-पढ़ी भी की गई है।
