भागलपुर जिले में बिहार का सबसे लंबा नदी सेतु बनने का काम शुरू हो गया है। सूबे का सबसे लंबा फोरलेन पुल भागलपुर के बिहपुर-वीरपुर के बीच कोसी नदी पर बन रहा है। पुल भागलपुर के विक्रमशिला और सुल्तानगंज में बने पुल से लंबा होगा। विक्रमशिला सेतु की लंबाई 4.70 किमी और अगुवानी-सुल्तानगंज पुल की लंबाई 3.16 किमी है। इस पुल के बनने से दक्षिण और उत्तर बिहार की दूरी कम हो जाएगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MORTH) ने भागलपुर जिले में 28.918 किलोमीटर सड़क और पुल के निर्माण का काम मुंबई की एफकॉन कंपनी को सौंपा है।

परियोजना के तहत कोसी नदी पर 6.94 किमी लंबा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पुल के दोनों ओर 21.988 किमी सड़क का निर्माण हो रहा है। जुलाई 2024 में इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस परियोजना के लिए कुल 996 करोड़ की लागत आएगी। लंबे समय से विचाराधीन रहे एनएच-106 मिसिंग लिंक (30 किलोमीटर) बिहपुर से फुलौत तक कोसी नदी पर बन रहे पुल का पाया हरिओ के त्रिमुहान घाट तक बनाया जा रहा है।

बिहपुर से वीरपुर तक फोरलेन परियोजना के तहत बन रहे इस पुल से क्षेत्र में कनेक्टिविटी का विकास होगा। परियोजना में लगे एक्सपर्ट्स के अनुसार पुल बनने से उत्तरी और दक्षिणी बिहार के बीच में परिवहन सुलभ हो जाएगा। फोरलेन पुल के दोनों ओर लगभग 22 किलोमीटर सड़क का भी कंस्ट्रक्शन किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *