भागलपुर में बुधवार की देर रात अपराधियों ने एक किसान की गमछे से गला घोंट मौत के घाट उतार दिया। किसान की लाश खेत पड़ी मिली। सिर पर गहरे चोट के निशान और गले में गमछा के साथ शव बरामद हुआ है। घटना जिले नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत जहांगीरपुर बैसी पंचायत के साधोपुर गांव की है। मृतक की पहचान चूल्हे मंडल के पुत्र सुरो मंडल उर्फ सुरेश मंडल (60) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
Total Downloads: 93
परिजनों की मानें तो सुरो मंडल साधोपुर गांव के रिंग बांध स्थित अपने बासा पर सोए हुए थे। जहां देर रात 4 से 5 की संख्या में अपराधी पहुंचे थे। सुरो मंडल को उठाकर घसीटते हुए खेत में ले गए। जिसके बाद पीट पीट कर उनकी हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक उस वक्त गांव के दो लोग और थे। इन्होंने सुरो को बचाने की कोशिश की। लेकिन, अपराधी ने उन दोनों को भी पीटा।
घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। इस मामले की सूचना जब रंगरा थाने की पुलिस को मिली तो आननफानन में पुलिस दल बल के साथ पहुंची। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। रंगरा थाने के एएसआई ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत की सूचना पर हमलोग वहां पहुंचे। शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गए है

