नवगछिया। कदवा ओपी थाना क्षेत्र के बगड़ी टोला कदवा में डीआईजी व नवगछिया एसपी के सामने शराब के नशे में धुत एक बाइक चालक पुलिस को देखते ही भागा और भागने के दौरान एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची को धक्का मार दिया। घायल बच्ची लालू यादव की पुत्री सोनाक्षी कुमारी बतायी जा रही है।

धक्का मार भाग रहे बाइक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह लोगों को धकेलकर कर भाग निकला। ग्रामीणों की मानें तो भाग रहे युवक के कमर में छोटा हथियार भी था। जिससे ग्रामीणों ने डर कर उसे छोड़ दिया। बाइक चालक कदवा थाना क्षेत्र के ठाकुरजी कचहरी टोला निवासी शाली राय का पुत्र नवल राय बताया जा रहा है।

पुलिस ने नवल राय की बाइक की तलाशी ली तो एक स्प्राइट की बोतल में देसी शराब व नाश्ता बरामद हुआ। एसपी ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने को कहा है। वहीं कदवा थाने की पुलिस साथ थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने घायल सोनाक्षी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया ले गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *