बिहपुर। बिहपुर-जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर  दो जमालपुर गांव में एक युवक को पीटकर कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। इसको लेकर नीतीश कुमार दास ने झंडापुर ओपी में आवेदन देकर  गांव के ही रुपेश यादव, राजा यादव, मोहन यादव, पप्पू यादव, कारे यादव, लड्डू देवी व शेखा देवी को नामजद आरोपी बनाया है।

आरोप में बताया कि 25 अक्टूबर की रात नौ बजे मैं अपने दरवाजे पर बैठा था तभी रुपेश यादव और मोहन यादव आया और बोला लड़की बाजी करते हो। उसने हरिजन कहकर गाली-गलौज करने लगा और बोला यह सब काम छोड़ दो नहीं तो जान मार देंगे।

उसके बाद आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। पप्पू यादव ने लोहे से सिर पर वार कर दिया। मैं बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। इनलोगों ने गले में रस्सी बांध कर सड़क पर घसीटा और  1600 नकद और गले से सोने की चकती छीन लिी। झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *