नवगछिया : कदवा में मंगलवार की रात नाटक मंचन के दौरान रात करीब 11:30 बजे बैठने को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। ग्रामीणों और आयोजन कमेटी के लोगों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान मौके पर पुलिस की प्रतिनियुक्ति नहीं की गई थी। इस कारण घटना हुई। ग्रामीणों ने बताया कि पचगछिया टोला के कुछ लोगों ने पहले मारपीट की। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने साथियों को बुलाकर मारपीट की।

 साथ ही धमकी भी दी। पीड़ितों ने कदवा ओपी प्रभारी को फोन भी लगाया लेकिन पुलिस एक घंटा बाद पहुंची। तब तक मामला व शांत हो गया था। मेला कमेटी के र अध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि बैठने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद पहले फाइबर की लाठी से उन लोगों ने कुछ लोगों की पिटाई कर दी। बाद में घर से हथियार पहुंचे और फिर मारपीट ।

 जिसमें प्रवेश कुमार, सुनील शर्मा, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य तीन लोग घायल हो गए। उन लोगों ने धमकी भी दी कि कस ज दर्ज कराओगे तो जान से मार देंगे। इससे आयोजन कमेटी के उस लोग डरे-सहमे हैं। विनीत कुमार के ने पुलिस-प्रशासन से मामले की रा जांच के बाद उचित कार्रवाई म करने की मांग की है।

नवगछिया एसपी सुशांत – सरोज ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं थी। मामले की जांच कराने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसडीओ उत्तम कुमार ने बताया कि सूचना देर रात न ग्रामीणों ने दी थी। इसके बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों से इसकी जानकारी ली थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *