नवगछिया। नवगछिया प्रखंड के ढोलबज्जा पंचायत के छोटी भगवानपुर गांव निवासी अजय मंडल के 18 वर्षीय पुत्र रविश कुमार का चयन बिहार राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में हुआ है। रवीश कुमार इसके पहले जिला स्तरीय कई कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं।
Total Downloads: 84
रविश कुमार ने छपरा के रामजयपाल कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय दिवंगत सांसद हीरालाल राय मेमोरियल राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में परचम लहराया।
रविश कुमार का राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में चयनित होने पर ढोलबज्जा के सरपंच सुशांत कुमार, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रशांत कुमार कन्हैया, रविश कुमार के शिक्षक मनोज कुमार मतीष, कुमार रामानंद सागर सहित कई लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

