बिहपुर। दयालपुर गांव के समीप शनिवार को एक पेट्रोल पंप के समीप टोटो में एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में मड़वा निवासी भारती झा (26 वर्ष) और मुस्कान कुमारी (8 वर्ष) घायल हो गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 87
महिला का एक हाथ कट गया। मिली जानकारी के अनुसार महिला छठ पर्व करने को लेकर अपने मायके झलारी (पूर्णिया ) जा रही थी। दुर्घटना की सूचना पर जमादार तारानंद रविदास मौके पर पहुंचे और घायल को बिहपुर सीएचसी इलाज को भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
