नवगछिया : मंगलवार को बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए 80% मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया दोपहर 3:00 बजे से  शाम 6:00 बजे  तक बालभारती पोस्ट ऑफिस रोड में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में नवगछिया खरीक झंडापुर नारायणपुर एवं कुर्सेला से  180 सदस्य है जिसमें 125 सदस्यों ने मतदान किया

शाखा सचिव विनोद केजरीवाल ने बताया कि चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सुपौल से जुगल किशोर अग्रवाल और दरभंगा के  नीरज कुमार खेरिया जी चुनावी मैदान में खड़े थे अध्यक्ष  दिनेश सर्राफ ने बताया कि निवर्तमान अध्यक्ष महेश जलान का कार्यकाल पूरा हो रहा है

चुनाव में पीठासीन पदाधिकारी के रूप में  विनोद खंडेलवाल और प्रदेश चुनाव पदाधिकारी मोहनलाल श्रीवास्तव ने मतदान संपन्न करवाया वहीं दोनों उम्मीदवारों के प्रतिनिधि के रूप में कमलेश कुमार अग्रवाल और अमर कुमार दहलान सक्रिय दिखे शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने में नवगछिया का अध्यक्ष दिनेश कुमार सराफ सचिव विनोद केजरीवाल सुरेश कुमार हिसारिया अशोक कुमार केडिया विद्यासागर सर्राफ  दयाराम चौधरी विनय प्रकाश मनोज चौधरी कन्हैया लाल  यादुका  प्रदीप कुमार जैन मुरारी लाल पंसारी विश्वनाथ यादुका आदि उपस्थित थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *