युवा राजद प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के 33वां जन्मदिन पर तेजस्वी यादव जी को पुस्तक भेंट कर एवं मिठाई, केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं व बधाई दी।
Total Downloads: 83
श्री यादव ने कहा युवा राजद ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश से लेकर जिला,प्रखंड और पंचायत स्तर पर अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर उल्लासपूर्वक मनाया। कई स्थानों पर केक काट कर जन्मदिन मनाया गया है।
वहीं अनेक स्थानों पर दलित बस्तियों में मिठाई, फल व वस्त्र बांटे गये हैं। विभिन्न धर्मों के अनुयायियों द्वारा अपने धर्मों के अनुसार पूजा और इबादत कर उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की गई है।

