नवगछिया । 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक गजाधर भगत महाविद्यालय नवगछिया में आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला, पुरुष बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय टीम का चयन किया गया। यह जानकारी महाविद्यालय के अध्यक्ष क्रीड़ा परिषद दिव्य प्रियदर्शी ने बताया कि पुरूष वर्ग में अंकित कुमार शर्मा, रवि राहुल कुमार, पुष्कर कुमार, दिनकर कुमार, दिव्यांशु कुमार,

सन्नी कुमार, आनंद शेखर, अन्नू कुमार, विशाल कुमार, हुमांशु राज, धर्मेन्द्र कुमार व महिला में स्वाति कुमारी, मंदोदरी कुमारी, प्रीति कुमारी, साक्षी कुमारी, आंचल रानी, शिवानी कुमारी, गुड़िया कुमारी, अनुपम कुमारी,प्रज्ञा भारती, अंजलि सिंह, आरजू शेख ,जिज्ञासा राज, पल्लवी कुमारी व अभिलाषा कुमारी शामिल हैं।

इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. शिव शंकर मंडल, राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार, प्रो. उषा शर्मा, डॉ. मो. अरसादुज्जमा ,प्रो. अमित कुमार, अशोक ठाकुर आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *