नवगछिया । शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पुलिस भी अपराध के साथ-साथ सबसे ज्यादा शराब तस्कर व पियक्कड़ों को धर-दबोचने में लगी हुई है। बाबजूद हर जिले में प्रतिदिन देसी व विदेशी शराब की बरामदगी, कारोबारी और उसके सेवन करने वाले की गिरफ्तारी होने की बात सामने आती है। इसी बीच पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत कदवा ओपी थाने की पुलिस ने शराबबंदी कानून को सफल बनाने का एक अनोखा तरीका अपनाया है, जो प्रेरणास्रोत भी है।

ज्ञात हो कि कदवा ओपी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह को पिछले करीब दो महीना पहले थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां कदवा में योगेंद्र मंडल व उसकी पत्नी संगीता देवी द्वारा शराब की खरीद बिक्री करने की सूचना मिली थी। जब पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो योगेंद्र मंडल ने पुलिस की भनक लगते ही घर में रखी शराब फेंक दी। फेंकी गए पॉलिथीन में पैक शराब उसके बांस फूस वाली टाट में अटक गई थी।

इस दौरान पॉलिथीन फट जाने से शराब घर में बह गयी थी। मौके से पुलिस ने शराब बनाने वाली एक छोटी-सी हांडी बरामद कर नशे की हालत में योगेंद्र मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जेल से बाहर आए योगेंद्र मंडल को थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने ग्रामीण राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल के साथ विशेष पहल कर शराब कारोबारी दोनों पति-पत्नी को शराब का धंधा छोड़ देने का आग्रह करते हुए उन्हें मदद कर के दूसरे धंधा से जुड़ने को कहा। जिस पर दोनों पति-पत्नी ने थानाध्यक्ष की बात स्वीकार करते हुए अपनी सहमति प्रदान की।

इसके बाद थानाध्यक्ष ने कई काम-धंधे करने का विकल्प पति-पत्नी को दिया। जिस पर योगेंद्र मंडल की पत्नी संगीता देवी ने सिलाई कढ़ाई का काम करने का विकल्प चुना। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने संगीता देवी को एक सिलाई मशीन भेंट की है। सिलाई मशीन पाकर दोनों पति-पत्नी काफी खुश थे। जहां दोनों पति-पत्नी ने वादा करते हुए कहा है कि- अब शराब न बेचेंगे और न ही उसका सेवन करेंगे। मौके पर पंच बीरबल मंडल के साथ अन्य गणमान्य लोगों उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *