नवगछिया । अनुमंडल क्षेत्र के कोसी नदी पर बने बाबा बिशु राउत पुल सह संपर्क पथ निर्माण के छः साल बीत जाने के बाद पुल सह संपर्क पथ निर्माण के लिए वहां के स्थानीय लोगों की जमीन अधिग्रहण कर जमीन मालिकों को उचित मुआवजे की भुगतान कर दिया गया है, लेकिन, वहां के स्थानीय लोगों द्वारा फोरलेन सड़क का अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे लोगो को घोर परेशानी उठानी पड़ रही है। अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को पुलिस और आमजनों की बैठक आयोजित की गई। साथ ही स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मार्च निकालकर दो दिनो के अंदर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी।
Total Downloads: 84
कदवा ओपी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के विशेष पहल पर गुरुवार को कदवा के गोला टोला काली मंदिर में एक आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में लोगो ने कहा कि सड़क मवेशियों का आशियाना बनने के साथ साथ-साथ ही फसल को सुखाने के साथ-साथ अनाज को सड़क पर ही रखना आम बात हो गई है। यहां तक कि स्थानीय लोग यह भी ख्याल नहीं रखते हैं कि जहां फोरलेन सड़क की कटी डिवाइडर एक दूसरे लेन पर जाने के लिए होता है।
वहां भी लोग समान रख देते हैं। जिसके कारण एक लेन से दूसरे लेन जाने वाले राहगीरों को आगे से आने वाली छोटी-बड़ी वाहन दिखाई नहीं देती और वे दुघर्टना के शिकार हो जाते हैं। इसके बाद पचगछिया टोला, गोला टोला, मिलन चौक, बोड़वा टोला, व प्रतापनगर तक पैदल मार्च किया।

पैदल मार्च में थानाध्यक्ष के साथ कदवा दियारा पंचायत के मुखिया नरेश सिंह, सरपंच सिराज साह, खैरपुर कदवा पंचायत के सरपंच सुबोध मिश्र, पूर्व मुखिया अजय कुमार, माले नेता रामदेव सिंह, मणिकांत सिंह, गुरुदेव सिंह, मुखिया पुत्र सोनू कुमार जायसवाल, रामबालक राम, श्रवण राय, पंचस मृत्युंजय राय के साथ अन्य गणमान्य लोगों शामिल थे। लोगों ने अतिक्रमणकारियों को दो दिन का समय देते हुए सड़क से अतिक्रमण हटाने कहा। दो दिनों के अंदर फोरलेन सड़क से अतिक्रमण नहीं हटाने पर सामान जब्त करने की चेतावनी दी।
