नवगछिया। जदयू बिहार के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने बुधवार को जिलाध्यक्षों और नगर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि संगठन जिला नवगछिया में विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
Total Downloads: 83
त्रिपुरारी कुमार भारती ने इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायक नरेंद्र कुमार नीरज का आभार जताया। कहा कि दल की नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा।
गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, मुन्ना भगत, कुमार मिलन सागर, हिमांशु भगत, शाहिद रजा, हितेश चंद्र, निलाभ चौधरी, डाक्टर दीपक कुमार साह, फैयाज राणा, सोनम शेखर, मुरारी मंडल, निकेत बिहारी, नितीश कुमार निराला, प्रिंस पटेल, अमन कुमार आनंद व अन्य ने बधाई दी है।

