नवगछिया । बुधवार देर रात थाना क्षेत्र के लोदीपुर गंगा दियारा में वर्चस्व जमाने को लेकर दो आपराधिक गिरोह के बीच हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी मामले में खरीक पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए कुख्यात पप्पू यादव गिरोह के छबिल यादव को हथियार के साथ गुरुवार की सुबह गंगा दियारा से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस इस गिरफ्तारी की स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं कर रही है। किन्तु इलाके यह चर्चा जोरों पर है।

जानकारी के अनुसार पुलिस गुप्त स्थान पर गिरफ्तार बदमाश से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से ही गंगा दियारा में संभावित अशांति की संभावना बढ़ गई है। लिहाजा पुलिस पल-पल की गतिविधि पर नजर रख रही है। बता दें कि वर्चस्व जमाने को लेकर दो आपराधिक गिरोह के बीच हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में लत्तीपुर दक्षिण पंचायत की मुखिया पति राजेश मंडल घायल हो गया था, जो मायागंज अस्पताल में इलाजरत है। राजेश गंगा दियारा के कुख्यात अपराधी निरंजन मंडल का पुत्र है और राजेश का भी आपराधिक इतिहास रहा है। इधर, इलाके में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।

वर्चस्व जमाने को लेकर दियारा में गरजती रही हैं बंदूकें:

वर्चस्व जमाने को लेकर गंगा दियारा में गोलीबारी की यह न पहली और न ही अंतिम घटना है। बल्कि, अक्सर दियारा में बंदूक गरजती रही है और अपराधियों की जानें जाती रही हैं। बुधवार की देर रात हुई गोलीबारी से पूरा इलाका दहल उठा और पूरे दियारा में दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस का दावा है कि किसी भी कीमत पर अपराधियों का राज नहीं चलने दिया जाएगा। दियारा में सक्रिय अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *