नवगछिया । नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर विषहरी मंदिर के पास फोरलेन पर अपराधियों ने बुधवार देर शाम फुलौत से अपनी मां के साथ नवगछिया नया टोला आ रहे निशिकांत कुमार से हथियार के बल पर बाइक और नगदी लूट ली। लूटपाट करने के क्रम में अपराधियों ने उनके साथ मारपीट भी की। घटना की सूचना पर नवगछिया पुलिस ने पीड़ित का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया।
Total Downloads: 166
पीड़ित निशिकांत ने बताया कि वह मधेपुरा जिले के फुलौत से अपनी मां के साथ बाइक से नया टोला नवगछिया आ रहा था। श्रीपुर गांव के बिषहरी मंदिर के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर उसे रोक दिया और उसकी बाइक और मोबाइल छीन लिया। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की।
नवगछिया पुलिस के गश्ती वाहन को उसने घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में नवगछिया थाना में प्रथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छपेमारी की जा रही है।

