नवगछिया । नवगछिया -मधेपुरा की सीमा  पर गुरुवार शाम छह बजे के करीब कदवा के समीप एसएच 58 पर एक हाईवा ने यात्रियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में बसंत साह पिता भागीरथ साह कुर्सेला कटिहार व सुबोध सिंह पिता फुलेश्वर सिंह मोहनपुर पूर्णिया के बताये जाते हैं। घायलों में एक विष्णु कुमार चौसा का रहने वाला बताया जा रहा है। भागने के दौरान हाईवा ने कार में भी टक्कर मार दी। कार में सवार यात्री भी घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के जहां परखच्चे उड़ गए वहीं ऑटो दो भाग में बंट गया। वहीं कार सवार एक  की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे पुलिस की मदद से इलाज के लिए नवगछिया ले जाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा कदवा से नवगछिया की ओर आ रही थी। यात्रियों से भरा ऑटो भटगामा से नवगछिया आ रहा था जिसे हाईवा ने टक्कर मार दी। भागने के दौरान उसने कार जो नवगछिया से चौसा की ओर लौट रही थी उसे भी टक्कर मारी। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार, चौसा सीओ राकेश कुमार सिंह, चौसा थाना किशोर कुमार आदि मौके पर पहुंचे और शव को नवगछिया पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।

घायलों के नाम

अजय राम (21) पिता कृष्णदेव राम, मोहनपुर, दिलखुश कुमार (22) पिता विलक्षण राम, मुरली रंगरा और शबनम देवी (25) पति सुबोध सिंह मोहनपुर बलिया, रंजीत कुमार (21) पिता पुलिस सिंह, मुरली और अमित कुमार (30) पिता बिनोद भगत चौसा बाजार मधेपुरा शामिल हैं। एक बालक का जबड़ा टूट जाने के कारण वह अपना नाम नहीं बता सका। घायलों में अमित भगत को पूर्णिया जबकि अन्य को भागलपुर मायागंज अस्पताल भेजा गया।

घायलों में सभी की हालत गम्भीर

दुर्घटना में घायल हुए सभी यात्रियों की हालत गंभीर है। दो का सिर फट गया है और कइयों के पैर हाथ कट गये हैं। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज के बाद सभी को रेफर किया गया। घटनास्थल पर मौजूद एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि दुर्घटना में दो की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *