बिहपुर। बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा गांव के वार्ड नंबर 3 में सोमवार की शाम गाली-गलौज करने से मना करने पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर सोनवर्षा निवासी राजन कुमार ने बिहपुर थाना में लिखित आवेदन देते हुए कहा बताया कि शाम के 4 बजे मेरे घर के सामने एक युवक मेरे घर के सामने आकर गली गलौज कर रहा था।
मना किया तो उसने कट्टा से मेरे उपर गोली चला दी। थाने में इसकी शिकायत कर लौटने के क्रम में आरोपी का बड़े भाई ने उसपर पिस्टल से गोली चलाई। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इस बाबत थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि आवेदन को आलोक में लेकर छानबीन की जा रही है।

