नवगछिया : तुलसीपुर में हुई चार वर्षीय मासूम की हत्या के विरोध और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने मासूम के शव लेकर गांव स्थित ही 14 नंबर सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां आक्रोशित लोगों को सकारात्मक आश्वासन देते हुए किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया और आधे घंटे बाद ही जाम को समाप्त करा दिया।

 हालांकि इस आधे घंटे में ही यातायात बाधित हो गई। इसके बाद यमुनियां कविस्तान में जनाजे की नवाज अदा कर मासूम का अंतिम संस्कार हुआ। बता दें कि शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में दो बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई थी। जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए मो. भुट्टो बैठा के चार वर्षीय पुत्र अरमान बैठा की इलाज के दौरान रविवार दोपहर मायागंज अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतक की मां के फर्द बयान पर खरीक थाने में तुलसीपुर के ही शहनाज खातुन समेत उसका पति मो. शमशेर बैठा, देवर सह वार्ड सदस्य मो. सद्दाम एवं पंचायत के मुखिया उमेश यादव के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुलसीपुर समेत आसपास के अन्य गांवों में ताबड़तोड़ छापामारी की। इस दौरान घटना के मुख्य आरोपी शहनाज खातुन को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन अन्य आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। घटना के बाद से ही आरोपी वार्ड सदस्य एवं उसका भाई घर से फरार है।

जबकि, सोमवार से आरोपी मुखिया उमेश यादव भी फरार बताए जा रहे हैं। इधर पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकाने पर छापामारी कर रही है। घटना के बाद से मृतक अरमान की मां सकीना खातुन और बहन लाडली खातुन समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *