नवगछिया : दियारा क्षेत्र के सबसे बड़े कटिया बाजार में शनिवार देर रात आभूषण की दुकान में हुई डकैती की घटना के मामले में करने एसपी सुकुमार रोजगार पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को गंभीरता सेज की। इसके साथ ही एस ने घटना स्थल का भी लिया। एसपी ने बताया कि एफएसएल टीम एवं अन्य तकनीकी अनुसंधान जारी है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने में स्थानीय अपराधी हो है. जिन्होंने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। कुछ सुराग भी मिले है।
बहुत जल्द हो मामले का उद्भेदन किया जाएगा। इसके लिए नवगछिया एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा है। सोमवार देर शाम को डॉग स्क्वायड की टीम ने घटना स्थल की जांच की। घटना स्थल के कई घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक कुछ पता नहीं चल सका यहीं दुकान संचालक टिंकू सोनी के आवेदन पर अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। डकैती के दो दिन बाद भी अब तक गोपालपुर पुलिस के हाथ खाली ही है।
मालूम हो कि सुकटिया बाजार में स्थित टिंकू सोनी के आभूषण के दुकान में शनिवार देर रात अपराधियों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर डकैती की थी। डकैतो विरोध करने पर दुकान संचालक टिंकू सोनी उसके छोटे भाई राजा कुमार और बहन स्वीटी कुमारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।


