भागलपुर। टीएमबीयू में हुए इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता (महिला) एमएएम कॉलेज नवगछिया ने जीत ली है। एमएएम कॉलेज की टीम ने सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में एसएम कॉलेज की टीम को 50-16 के बड़े अंतर से हराया। प्रतियोगिता में टीएमबीयू के पांच कॉलेजों एसएम कॉलेज, सबौर कॉलेज, एसएसवी कॉलेज कहलगांव, मदन अहिल्या कॉलेज नवगछिया और जेपी कॉलेज नारायणपुर की टीम ने भाग लिया।
लेकिन जीबी कॉलेज नवगछिया की टीम के नहीं पहुंचने पर पहले मुकाबले में जेपी कॉलेज नारायणपुर को वॉकओवर दे दिया गया। दूसरे राउंड में सबौर कॉलेज एसएसवी कॉलेज कहलगांव से हार गया। एसएम कॉलेज ने जेपी कॉलेज को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन एसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमन सिन्हा, टीएमबीयू के खेल सचिव डॉ. सुनील कुमार सिंह, आयोजन सचिव डॉ. नीलम महतो, विवि के पीआरओ डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने संयुक्त रूप से किया।


