बिहपुर। बिहपुर बाजार में कई धार्मिक संगठनों द्वारा शनिवार को निचली बजार के हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से रुद्र सेना संगठन की भूमिका दिखी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 359
आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में हनुमान निवास अयोध्या के महंथ हरिराम शरण जी महराज एवं रामजनकी ठाकुरबाड़ी बिहपुर के महंथ नवल किशोर दास जी थे। हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर रुद्र सेना संगठन के जिला सचिव विक्की झा, प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रुपेश कुमार रूप, प्रखंड अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी, रिक्की झा, संजय राय, विक्की कुमार, गोपाल जी, कल्याण झा, गौतम कुमार उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
