नवगछिया : एक गांव में एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर अपहरण कर लिए जाने और दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़ित के माता पिता ने संबंधित थाने में आवेदन दिया है। जबकि पीड़िता का आरोप है कि आवेदन के आधार पर पुलिस ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है। थक हारकर पीड़ित नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता उमाशंकर सिंह के पास शनिवार को पहुंची थी।
Total Downloads: 167
अधिवक्ता ने कहा कि इस घटना के बाद नाबालिग लड़की के माता पिता गांव के सरपंच के पास गए। जहां से सरपंच ने आवेदन को पुलिस के पास अग्रसारित कर दिया। “इस दौरान आरोपियों द्वारा केस न करने की धमकी भी दी जा रही है, जबकि पुलिस ने अब तक पीड़ित का केस दर्ज नहीं किया है।
अधिवक्ता उमाशंकर सिंह ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। कई आरोपियों द्वारा पीड़िता पीड़ित है। पुलिस को तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। इधर सूचना मिली है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

