नवगछिया । नवगछिया मधेपुरा सीमा के ढोलबज्जा रामपुर गांव में चार युवकों ने गांव की ही विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना सोमवार के देर रात 2.30 बजे की है। पीड़िता तीन बच्चे की मां है। वहीं घटना के बाद पीड़िता के घर वालों ने इसकी सूचना मंगलवार को ढोलबज्जा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता समेत चारों युवक ज्योतिष साह, श्यामसुंदर कुमार शर्मा, नीतीश कुमार शर्मा, देवानंद कुमार उर्फ दिवानी शर्मा को मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार के साथ एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल करते हुए घटनास्थल से कई नमूना एकत्रित किए हैं। नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि- घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता समेत चारों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। जांच-पड़ताल कर जो दोषी होंगे उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गांवों में तरह-तरह की चर्चा :

ग्रामीणों के अनुसार पीड़ित महिला का पति पाट पीलर बना कर बेचने का धंधा करता है। वहीं ज्योतिष साह मजदूरी कर रहा था। इसी बीच कुछ दिनों से महिला के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार की रात ज्योतिष और महिला को इन तीनों युवकों ने संदिग्ध अवस्था में देखकर वीडियो बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर आधी रात को तीनों ने महिला को घर से बाहर बुलाया। जहां आपसी कहासुनी के दौरान चारों युवकों ने करीब 50 मीटर दूर गांव के एक प्राथमिक विद्यालय के समीप ले जाकर इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त तीन युवकों ने महिला का वीडियो भी बनाया, जिसके माध्यम से महिला को ब्लेकमैल करना चाह रहा था। कुछ समय पहले ही ज्योतिष साह एक युवती को शादी का झांसा देकर फरार हो गया था, उस मामले में करीब तीन महीने पहले ही जेल से वह बाहर निकला है।

एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि मामला सामूहिक दुष्कर्म का है जिसमें एक युवक का पहले से महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो गयी है। इस संबंध में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और एसआई पूनम कुमारी को अनुसंधानकर्ता बनाया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *