बिहपुर। सोनवर्षा निवासी किसान विवेकानंद कुंवर ने बिहपुर थाने में हथियार का भय दिखाकर रुपया व बीज छीन लेने का मामला दर्ज किया है। जिसमें उसने मनीष कुमार व राजन चौधरी को नामजद आरोपी बनाया है। अपने आरोप ने बताया की मैं दियारा खेत बोने के लिये गया था।
जैसे ही मैं बांध के नीचे गया तो उपरोक्त नामजदों ने मेरे ऊपर फायर कर दिया और और पीटा। मेरे गले से सोने का चैन व 1760 रुपया व दो पैकेट मक्के का बीज छीन लिया। वहीं हल्ला होने पर गांव के कुछ लोग दौड़ कर आये तो दोनों भाग खड़ा हुआ।
जब मैं मनीष चौधरी के घर गया तो उसकी पत्नी रंजना देवी और पुत्र गोलू ने खदेड़ कर भगा दिया।बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया मामला दर्ज कर जांच की जांच की जा रही है।


