नवगछिया : खरीक पुलिस ने मंगलवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर सांप्रदायिक दंगा के आरोप में फरार थाना क्षेत्र के मिरजाफरी निवासी मो. मुरसीद अंसारी और विकास को घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को बुधवार को जेल भेज दिया गया। दोनों गांव में ही साम्प्रदायिक दंगा की घटना मामले का नामजद आरोपी हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 188
मंगलवार की देर रात थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान के नेतृत्व में जेएसआई सनोज कुमार राजवंशी पुलिस बलों के साथ बारी-बारी से दोनों आरोपी के घर पहुंचे और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है |
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
