बिहपुर के लोकमानपुर पंचायत को विजय घाट से जोड़ने के लिए पहुंच पथ के निर्माण की परियोजना जल्द सतह पर दिखेगी। इसके लिए समाहर्ता ने एसआईए की सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन अध्ययन के बाद भू-अर्जन योग्य जमीन की विवरणी सार्वजनिक की है। परियोजना में दो अंचल क्रमश: बिहपुर और खरीक की कुल 18.6125 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

जारी अधिसूचना में बिहपुर के प्रताप नगर मौजे की 2.7725 एकड़ जमीन और खरीक के लोकमानपुर मौजे की 15.84 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। डीएम ने परियोजना की जमीन के अधिग्रहण के लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को प्राधिकृत किया है।

परियोजना में 8 सरकारी, 5 सर्व साधारण और सर्व साधारण रास्ता का अधिग्रहण किया जाएगा। समाहर्ता ने इसकी सूचना एडीएम, बीडीओ, सीओ, रजिस्ट्रार के अलावा पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता को भी दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *