नवगछिया । नवगछिया मारवाड़ी धर्मशाला में प्रेस वार्ता करते हुए गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना बिहार सरकार की जीत है।

भाजपा अति पिछड़ा वर्ग आरक्षण के खिलाफ है और बीजेपी ने बहुत रोड़े अटकाने की कोशिश की लेकिन उनका मंसूबा सफल नहीं हुआ।

प्रेस वार्ता में विधायक के साथ नवगछिया जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह निषाद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. शाहिद रजा, पूर्व जिला प्रवक्ता कुमार मिलनसागर, चिकित्सा प्रकोष्ठ के दीपक कुमार, जदयू नेता विमल देव राय, ज्ञानशक सिंह, इफ्तिखार आलम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौधरी के अलावे बहुत सारे कार्यकर्ता मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *