नारायणपुर : रायपुर पंचायत में शादी समारोह में बुधवार की रात गोली लगने से एक व्यक्ति के घायल हो गया। बताया जाता है कि रायपुर मुखिया सिंधु शर्मा की पुत्री की शादी थी। इसी बीच डीजे में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली चल गई, जो सिंधु शर्मा के भतीजे विभीषण को लग गई।
इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगा। आनन-फानन में जख्मी का उपचार करवाने का प्रयास हुआ।सूचना मिलने पर पहुंची भवानीपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ की। गोली कैसे चली जांच की जा रही है।

