नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के कई गांवों में पिछले कुछ महीनों से जहरीला सांप रसेल वाइपर मिल रहा है। शनिवार को यह सांप सैदपुर गांव में निकलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के द्वारा इस सांप को तत्काल जंगल में भगा दिया गया। लेकिन इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग के अधिकारी पहुंचकर सांप ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन सांप नहीं मिला।
Total Downloads: 335
वन विभाग के अधिकारी अमन कुमार ने बताया कि यह सांप काफी जहरीला होता है। उसके काटने के पांच मिनट के अंदर आदमी की मौत हो जाती है। इसलिए एसे सांपों को तत्काल वन विभाग के लोगों को ही सौंपना चाहिए। अगर आगे से कहीं पर भी ऐसा सांप दिखे तो उसे तत्काल हम लोगों को सूचना मिले।
उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में कई जगह पर इस तरह के सांप देखे गए हैं। जिसको हम लोगों ने रेस्क्यू करके मुख्यालय के आदेश के बाद अलग-अलग जंगलों में छोड़ा गया हैं। मालूम हो कि लतरा गांव के समीप बजरंगबली मंदिर के पीछे कुछ दिन पहले यह सांप रेस्क्यू करके वनकर्मी ले गए थे।

