नवगछिया। नवगछिया आदर्श रेलवे स्टेशन के केबिन के पास बाजार जा रही महिला राजधानी एक्सप्रेस के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला को बेहोशी की हालत में कुछ महिलाओं ने अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में महिला की प्राथमिक चिकित्सा की गयी।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 571

उसके नाक, कान और मुंह से खून निकल रहा था। वह कुछ भी बोल नहीं पा रही थी। महिला की पहचान तेतरी वार्ड 9 निवासी कौशल्या देवी पति दशरथ साह के रूप में की गयी। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *