नवगछिया । नवगछिया नगर परिषद में 18 दिसम्बर को होने वाले चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने और मतदाताओं के उत्साहवर्धन के लिए नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार की नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च नवगछिया थाना से होते हुए महाराज जी चौक मक्कातकिया, स्टेशन रोड सहित नगर परिषद क्षेत्र में भ्रमण करते हुए थाना पहुंची।
एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एसडीपीओ ने कहा कि 28 वार्डों में सेक्टर बनाए जाएंगे चार बिल्डिंग पर एक सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान करने वालों को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर 30 बिल्डिंग बनाए गए हैं। जिसमें पर्याप्त मात्रा में बल उपलब्ध रहेंगे।
नगर निकाय चुनाव को लेकर नवगछिया में 62 जगह बूथ बनाए गए है। वहीं नवगछिया में 27 गश्ती दल तैनात किए जायेंगें। रामधारी सिंह इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में सभी पार्टी ज्वाइनिंग करेंगे और सभी को वहीं से ईवीएम और रुपया दिया जाएगा। वहीं चुनाव को लेकर छह जगहों पर कलस्टर पॉइंट बनाए हैं।

