नवगछिया। नवगछिया में रोजाना लगने वाले जाम से आम लोगों को घोर परेशानी उठानी पड़ रही है। गुरुवार को रेलवे 11 नंबर केबिन के पास घंटों जाम लगा रहा। जिसके कारण केबिन के दोनों ओर गाड़ियों की कतारें लग गई।

बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर आरओबी कार्य को लेकर काम चलने की वजह से थाना के सामने सड़क को पूर्ण रूपेण बंद कर दिया गया था। जिस वजह से सभी छोटी-बड़ी गाड़ियां नवगछिया थाना के मुख्य गेट के सामने वाली कम चौड़ाई वाली सड़क से होकर गुजर रही थी।

सड़क की चौड़ाई कम होने की वजह आवागम होने से परेशानी हो रही थी। जिस वजह से जाम लग गया। जाम में स्कूली बच्चे, एम्बुलेंस, सहित सैकड़ों गाडियां फंसी दिखी। रेलवे फाटक पर गेटमैन को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *